-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
गोवा: पेशे से डॉक्टर हैं नए सीएम प्रमोद सावंत, पत्नी भी भाजपा में संभालती हैं यह जिम्मेदारी

गोवा: पेशे से डॉक्टर हैं नए सीएम प्रमोद सावंत, पत्नी भी भाजपा में संभालती हैं यह जिम्मेदारी

    • प्रमोद सावंत ने गोवा के सीएम के रूप में शपथ ली है।
    • गोवा के नवनियुक्त सीएम प्रमोद पेशे से डॉक्टर हैं।
    • सावंत ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
नई दिल्ली। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत ने गोवा के सीएम के रूप में शपथ ली है। भाजपा नेता प्रमोद सावंत इससे पहले गोवा की विधानसभा के अध्यक्ष थे। प्रमोद की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की नेत्री है। आपको बता दें कि गोवा के नवनियुक्त सीएम प्रमोद पेशे से डॉक्टर हैं। जबकि उनकी पत्नी भाजपा नेत्री होने के साथ-साथ टीचर भी हैं। जन्म 24 अप्रैल 1973 को जन्मे 45 वर्षीय डॉ. प्रमोद सावंत पहली बार सैंकलिम विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए थे। दरअसल, डॉ प्रमोद सावंत का पूरा नाम डॉ प्रमोद पांडुरंग सावंत है। प्रमोद की माता का नाम पद्मिनी सावंत और पिता का नाम पांडुरंग सावंत हैं।

पत्नी सुलक्षणा रसायन विज्ञान की शिक्षिका
दरअसल, प्रमोद सावंत ने अपनी डॉक्टरी पढ़ाई महाराष्ट्र से पूरी की। उन्होंने यहां कोल्हापुर की गंगा एजुकेशन सोसायटी से आयुर्वेदिक चिकित्सा में स्नातक किया था। इसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्य सोशल वर्क में परा स्नातक की पढ़ाई की। आपको बता दें कि प्रमोद सावंत किसान और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रेक्टिशनर भी हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी सुलक्षणा रसायन विज्ञान की शिक्षिका हैं। भाजपा गोवा महिला मोर्चा की अध्यक्ष होने साथ ही वह बीकोलिम के श्री शांतादुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापन करती हैं।

11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
भाजपा के प्रमोद सावंत ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। आपको बता दें कि एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित पर्रिकर का रविवार की शाम निधन हो गया था। देश के रक्षा मंत्री रह चुके पर्रिकर आज पंचतत्व में विलीन हो गए।
Tshirt

0 Response to "गोवा: पेशे से डॉक्टर हैं नए सीएम प्रमोद सावंत, पत्नी भी भाजपा में संभालती हैं यह जिम्मेदारी"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post