-->

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें

CASH ON DELIVERY STORE ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्लिक करें
FASHION OFFERS
झारखंड: रामगढ़ में पुलिस ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, 2 देसी पिस्तौल बरामद

झारखंड: रामगढ़ में पुलिस ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, 2 देसी पिस्तौल बरामद



CopyPatrika

झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने छापेमारी कर 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।


नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया के सदस्य


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सली बोकारो के पेटरवार के रहने वाले हैं।


नई दिल्ली। झारखंड के रामगढ़ जिले से बड़ी जानकारी सामने आई है। यहां पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। रामगढ़ की पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर पीएलएफआई के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रांची के बिरसा मुंडा, राम मुर्मू उर्फ हीरो, उदय राम, परमेश्वर मुर्मू उर्फ नेता,और कुंडा सिंह के रूप में की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सली बोकारो के पेटरवार के रहने वाले हैं।

 

Jharkhand: 5 naxals were arrested by police in Ramgarh yesterday. Nidhi Dwivedi, SP Ramgarh says, "On specific intelligence inputs an operation was launched by police in which 5 members of the PLFI were arrested. 2 country made pistols & 3 mobiles have been recovered from them." pic.twitter.com/xANStRdeRB

— ANI (@ANI) March 13, 2019



झारखंड में 3 नक्सली ढेर

इससे पहले सुरक्षाबलों ने झारखंड के हजारीबाग में कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को दिया था। अधिाकारियों के मुताबिक, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बुंडू गांव गए थे, जहां नक्सलियों ने उन पर गोलियां चलाईं थी। मुठभेड़ में तृतिया प्रस्तुति समिति (टीपीसी) से जुड़े तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के पास से दो एक-47 राइफलें बरामद की थीं। जो नक्सली भागने में सफल रहे पुलिस ने उनके लिए तलाशी अभियान चलाया था।

0 Response to "झारखंड: रामगढ़ में पुलिस ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, 2 देसी पिस्तौल बरामद"

Post a Comment

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
THE VOICE OF MP WHATSAPP GROUP

JOB ALERTS

JOB ALERTS
JOIN TELEGRAM GROUP

Slider Post