निवर्तमान कलेक्टर को दी विदाई, नवागत का स्वागत

कार्यक्रम में भरत यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते अधिकारी, साथ में मौजूद नई कलेक्टर प्रियंका दास मुरैना - सरकारी विभागों के अधिकारियों ने सोमवार को निवर्तमान कलेक्टर भरत यादव को समारोह पूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर नई कलेक्टर प्रियंका दास का स्वागत भी किया गया। अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में भरत यादव ने कहा कि यहां पदस्थ सरकारी अमले के सहयोग और मेहनत के कारण ही विधानसभा चुनाव जैसा महत्वपूर्ण कार्य सरलता से पूरा हुआ। वहीं प्रियंका दास ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों ने जैसा काम विधानसभा चुनाव में किया वैसा ही लोकसभा चुनाव में भी करेंगे , ऐसी उम्मीद है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने निवर्तमान कलेक्टर भरत यादव की कार्यकुशलता की सराहना की। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एस के मिश्रा, ए एस पी अनुराग सुजानिया, संयुक्त कलेक्टर उमेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर सुरेश जाधव , नीरज शर्मा, विनोद सिंग, ने भी विचार व्यक्त किए।